⚡ मौत बनकर दौड़ा करंट: जंगल में अवैध शिकार का बड़ा खुलासा…
⚡बेज़ुबान के लिए बिछाया करंट, खुद फंस गया इंसान—6 आरोपी गिरफ़्तार
भारत समाचार 24×7. net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
मैनपाट, सरगुजा | 26 मार्च | 2026
सरगुजा ज़िले के मैनपाट वन परिक्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां अवैध शिकार के लिए बिछाए गए करंट के जाल में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 25 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
🔌 करंट जाल बना मौत का कारण…
मैनपाट के बंदना परिसर अंतर्गत बड़ेरा जंगल (कक्ष क्रमांक पी-2355) में 11 केवी बिजली लाइन से जुड़े तार के संपर्क में आने से मिसर यादव (निवासी मुड़गिडीह) की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर एक सियार का शव भी बरामद हुआ, जिससे स्पष्ट है कि यह जाल वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाया गया था।
🧵 1300 मीटर लंबा तार, सुनियोजित साज़िश…
वन विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि क़रीब 1300 मीटर लंबा जीआई तार 11,000 केवी लाइन से जोड़कर मड़ियाकोंना से घटना स्थल तक फैलाया गया था। यह पूरा नेटवर्क बेहद योजनाबद्ध तरीक़े से अवैध शिकार के उद्देश्य से तैयार किया गया था।
👮 वन विभाग की त्वरित कार्रवाई…
वनमंडलाधिकारी सरगुजा के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सीतापुर के मार्गदर्शन में मैनपाट वन अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। टीम ने 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।
⛓️ 6 आरोपी गिरफ़्तार, उपकरण ज़ब्त…
गिरफ़्तार आरोपियों में जहर, जयपाल, निर्मल कुजूर, घुरसाय, विश्वनाथ और श्यामसुंदर शामिल हैं। सभी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और मिलकर इस अवैध शिकार को अंजाम दे रहे थे। मौक़े से करंट वाला तार, खूंटी और मृत सियार को ज़ब्त किया गया।
⚖️ क़ानूनी शिकंजा कसना शुरू…
सभी आरोपियों के ख़िलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2002) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि अवैध शिकार के लिए करंट का इस्तेमाल न केवल वन्यजीवों के लिए, बल्कि इंसानों के लिए भी घातक साबित हो रहा है।

