खाड़ी संकट के बीच अर्जेंटीना ने थामा भारत का हाथ, LPG सप्लाई दोगुनी,,युद्ध के बीच भी सुरक्षित आपकी रसोई…

🔥 मिडिल ईस्ट संकट में भारत को बड़ी राहत! अर्जेंटीना बना ‘गैस लाइफलाइन’, 3 महीने में दोगुनी सप्लाई…

🔥 गैस संकट पर बड़ा ब्रेक! अर्जेंटीना बना भारत का नया भरोसेमंद सप्लायर…

भारत समाचार 24×7.net…

विशेष रिपोर्ट…

✍️शब्बीर हसन…

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क | 26 मार्च | 2026…

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। खाड़ी देशों से गैस सप्लाई पर मंडराते ख़तरे के बीच Argentina ने आगे बढ़कर भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को संभाल लिया है। इससे देश में रसोई गैस की क़िल्लत की आशंका काफी हद तक ख़त्म हो गई है।

📊 तीन महीने में दोगुनी सप्लाई, 50,000 टन LPG भेजी…
साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों में अर्जेंटीना ने भारत को क़रीब 50,000 टन LPG सप्लाई की है, जो पिछले साल के मुक़ाबले दोगुनी से भी ज़्यादा है। 2025 में यही आंकड़ा लगभग 22,000 टन था। युद्ध से ठीक पहले बाहिया ब्लांका बंदरगाह से 39,000 टन गैस भेजी गई, वहीं 5 मार्च को 11,000 टन का नया कार्गो भारत रवाना किया गया।

🚢 ज़ीरो से हीरो बना अर्जेंटीना…
चौंकाने वाली बात यह है कि 2024 से पहले भारत को अर्जेंटीना से LPG का कोई निर्यात नहीं होता था। लेकिन अब वही देश तेज़ी से भारत का भरोसेमंद सप्लायर बन गया है।
उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अर्जेंटीना 2026 में नई गैस प्रोसेसिंग यूनिट भी शुरू करने जा रहा है, जिससे भविष्य में सप्लाई और मज़बूत होगी।

🤝 सिर्फ गैस नहीं, गहरी हो रही साझेदारी…
भारत और अर्जेंटीना के बीच व्यापारिक रिश्ते भी तेज़ी से मज़बूत हो रहे हैं। 2025 में दोनों देशों का व्यापार 6.34 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो 36% से ज़्यादा की वृद्धि दर्शाता है।
खाद्य तेल, दालें, अनाज और रसायनों जैसे कई ज़रूरी उत्पादों के लिए भी भारत काफी हद तक अर्जेंटीना पर निर्भर होता जा रहा है।

⚡ भविष्य की ऊर्जा पर भी नज़र…
दोनों देश अब भविष्य की ऊर्जा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोकार्बन और लिथियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।
ONGC Videsh Ltd और अर्जेंटीना की कंपनी YPF के बीच समझौते हो चुके हैं, वहीं भारत ने लिथियम ब्लॉकों के अधिग्रहण की दिशा में भी ऐतिहासिक क़दम उठाया है।

🧾 निष्कर्ष…
मिडिल ईस्ट संकट के बीच अर्जेंटीना ने भारत के लिए “संजीवनी” का काम किया है। यह न सिर्फ मौजूदा ऊर्जा संकट को टालने में मददगार साबित हुआ है, बल्कि भविष्य में एक मज़बूत रणनीतिक साझेदारी की नींव भी रख रहा है।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed