छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा बवाल: आईजी डांगी पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन…
छवि पर दाग, कुर्सी गई: आईजी डांगी सस्पेंड, विभाग सख़्त…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
📍 रायपुर | 26 मार्च | 2026
👉 वायरल फोटो से मचा बवाल…
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आईजी रतन लाल डांगी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गए। मामले ने तूल पकड़ा तो विभाग ने तुरंत सख़्त क़दम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
👉 पद की गरिमा पर उठे सवाल…
आरोप है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। उनके ख़िलाफ अशोभनीय व्यवहार, नैतिकता के ख़िलाफ आचरण और पद के प्रभाव के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे विभाग की साख़ पर सवाल खड़े हुए हैं।

👉 आचरण नियमों का उल्लंघन…
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उनके कृत्य से अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के कई प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। इसमें नियम 3(1-क)(i), 3(2-ख)(vii) और 17-क (दो) शामिल हैं, जो अधिकारियों के आचरण और ज़िम्मेदारी को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हैं।
👉 पुलिस की छवि पर पड़ा असर…
डांगी के वायरल फोटो इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए, जिससे आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और अनुशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 विभागीय कार्रवाई की तैयारी…
सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रतन लाल डांगी को व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार ठहराया है। उनके ख़िलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित कर दी गई है, जिससे आगे और सख़्त क़दम उठाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

