परीक्षा देने निकली छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, सूरजपुर में सनसनी…
मोनिका केस: प्यार, विवाद और आग, सूरजपुर में सामने आई ख़ौफ़नाक कहानी…
अधजली हालत में मिली छात्रा, इलाक़े में हड़कंप…
भारत समाचार24×7.net…
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 4 अप्रैल | 2026 | रामनगर (पासिंग नाला क्षेत्र)
सूरजपुर ज़िले के ग्राम पंचायत रामनगर के पास स्थित पासिंग नाला क्षेत्र में आज सुबह एक नाबालिग छात्रा गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने युवती को तड़पते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिश्रामपुर पुलिस मौक़े पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
🔹 पहचान हुई: 11वीं की छात्रा मोनिका सिंह…
सूत्रों के अनुसार पीड़िता की पहचान मोनिका सिंह (उम्र क़रीब ——वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत गोरखनाथपुर की निवासी बताई जा रही है। वह बिश्रामपुर स्थित ——–// हायर सेकेंडरी स्कूल में —–वीं की छात्रा थी और इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं।
🔹 परीक्षा देने निकली थी, बीच में हुआ हादसा…
बताया जा रहा है कि आज भी मोनिका का पेपर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक था और संभवतः वह सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

🔹 प्रेम प्रसंग का एंगल, युवक पर शक…
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मोनिका का रामनगर के ही एक युवक……..के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौक़े से फ़रार हो गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
🔹 टैलेंटेड छात्रा, हालत गंभीर…
बताया जा रहा है कि मोनिका पढ़ाई में बेहद होनहार थी। घटना के बाद उसे पहले बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ज़िला अस्पताल अंबिकापुर रिफ़र कर दिया गया। फ़िलहाल उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।
🔹 आरोपी फ़रार, पुलिस जांच तेज़…
सूत्रों के अनुसार संदिग्ध युवक अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। बिश्रामपुर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
⚠️ नोट: उपरोक्त कुछ जानकारियां स्थानीय सूत्रों के आधार पर हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

