युवा साथी फाउंडेशन की पहल, महिलाओं में दिखी खुशी की लहर…
ग्लूकोज़ वितरण के ज़रिए स्वास्थ्य और पोषण का संदेश…
डाबर प्रोडक्ट्स के ज़रिए जागरूकता फैलाने की अनूठी कोशिश…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 15 अप्रैल | 2026
ज़िला मुख्यालय सूरजपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्ताव के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर युवा साथी फाउंडेशन द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को ग्लूकोज़ वितरित किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
▶️ सामाजिक पहल बनी चर्चा का केंद्र…
कार्यक्रम में शामिल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों ने फाउंडेशन की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। महिलाओं ने भी ग्लूकोज़ एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर खुशी ज़ाहिर करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

▶️ वर्षों से जारी है सेवा कार्य…
फाउंडेशन के फाउंडर रजनीश गर्ग और उनकी टीम पिछले कई वर्षों से लगातार डाबर इंडिया के विभिन्न उत्पाद जैसे टूथपेस्ट, जूस, नारियल पानी, आंवला तेल और हैंड वॉश आदि का वितरण स्कूलों, सरकारी संस्थानों और ज़रूरतमंद लोगों के बीच कर रहे हैं।
▶️ जागरूकता ही मुख्य उद्देश्य…
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना से जोड़ना भी है।

▶️ मंत्री ने दिया समर्थन का भरोसा…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अभियान को सराहते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल को आगे भी जारी रखा जाएगा और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

