Bharatsamachar24×7.net…
सूरजपुर/30 दिसंबर 2025…
जिले में अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत शासकीय सेवा में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति चयन समिति की अनुशंसा पर 09 पात्र अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी पटवारी पद के लिए सशर्त पटवारी प्रशिक्षण हेतु योग्य पाया गया है।
📌 चयन प्रक्रिया पूरी, आदेश जारी…
कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख सूरजपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में तबस्सुम खान, श्रीमती अंजुला नामदेव, श्री प्रखर कुमार रवानी, श्री ऋषभ कुमार पटेल, श्री रविकांत सिंह, श्री बबन कुमार कंदरा, साक्षी सिंह, सुश्री रितमभरा सिंह एवं श्री संतोष सिंह शामिल हैं।
📌 अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे गए नियुक्ति पत्र…
चयनित अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल तथा भू-अधीक्षक श्रीमती भूपेंद्र बंजारे की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रशासनिक दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने की समझाइश भी दी गई।

📌 कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने चयनित सभी 09 अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य संकटग्रस्त परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है, और यह अवसर उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करेगा।

