Bharatsamachar24×7.net…

मुंबई 4 जनवरी-2026- राज ठाकरे 20 वर्षों के बाद शिवसेना भवन पहुंचे, यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के साथ आगामी बीएमसी चुनाव के लिए मनसे और शिवसेना (यूबीटी) का संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन किया है, इस मौके पर दोनों दलों के प्रमुखों ने रविवार को मुंबई के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए और संयुक्त घोषणापत्र जारी किया, इस दौरान राज ठाकरे ने 20 साल के लंबे इंतज़ार के बाद दादर के शिवाजी पार्क स्थित शिवसेना (यूबीटी) मुख्यालय ‘शिवसेना भवन’ में क़दम रखा।

शिवसेना भवन में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने मौजूदा राजनीतिक हालात, लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और बीजेपी पर तीखे हमले किए, राज ठाकरे ने कहा, ’20 साल बाद यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं जेल से बाहर आया हूं, क्योंकि हर कोई मुझसे यही पूछ रहा है कि 20 साल बाद यहां आकर कैसा लग रहा है, शिवसेना भवन से मेरी बहुत पुरानी और गहरी यादें जुड़ी हैं, उन्हें बताने में कई दिन लग जाएंगे। 1977 में जब शिवसेना भवन बना था, तब जनता पार्टी ने यहां जुलूस निकालकर पत्थरबाज़ी की थी, जिसका हमारे शिवसैनिकों ने ऊपर से ट्यूबलाइट फेंककर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए: उद्धव…

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए हैं और पूरे महाराष्ट्र को हमें साथ देखकर खुशी हो रही है, हमने अपना वचननामा जनता के चरणों में समर्पित किया है,  इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा, अब लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची है। पहले वोट चोरी हुई, अब उम्मीदवार चोरी किए जा रहे हैं, सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों को निर्विरोध जिताने की राक्षसी होड़ लगी हुई है, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘स्पीकर को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल विधानसभा के अंदर करना चाहिए, सड़कों पर नहीं, विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के लिए शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए और उनके ख़िलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जहां-जहां सत्ताधारी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, वहां दोबारा चुनाव कराए जाएं और संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों के कॉल रिकॉर्ड की जांच हो।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना…

हिंदू-मराठी मेयर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया और कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, लेकिन बीजेपी यह बताए कि जब वह हमारे साथ सत्ता में थी, तब उसने किन्हें डिप्टी मेयर बनाया था? क्या बीजेपी यह मानती है कि मराठी हिंदू नहीं है? मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी के बीच क्रेडिट वॉर पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हमने छोटा सा थाई गैस प्रोजेक्ट किया, लेकिन पीएम मोदी ने कैलाश पर्वत बना दिया और स्वर्ग से गंगा ले आए, शिंदे और फडणवीस ने तो अरब सागर ही बना दिया, इन सबका श्रेय भी वही ले लें।

महाराष्ट्र को UP-बिहार बनाने की कोशिश…

राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘कोई भी सत्ता में हमेशा के लिए नहीं रहता, जब आज सत्ता में बैठे लोग बाहर होंगे, तब सत्ताधीश क्या करेंगे, इस पर उन्हें अभी से सोचना चाहिए। महाराष्ट्र को यूपी-बिहार बनाने की कोशिश हो रही है, यह राज्य के भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है। सभी राजनीतिक दलों को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए, उन्होंने सवाल उठाया, ‘वडोदरा में हर मेयर गुजराती ही क्यों होता है, जबकि वहां मराठा साम्राज्य का इतिहास रहा है? फिर यह सवाल क्यों उठता है कि मुंबई का मेयर मराठी होगा या नहीं?

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed