चुनगड़ी में सीएम आगमन, आमंत्रण पत्र बना विवाद की वजह…
भारत समाचार 24×7.net…
ख़ास रिपोर्ट…
सूरजपुर |शब्बीर हसन! 16 जनवरी 2026
सूरजपुर ज़िले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम चुनगड़ी (खोखापारा) में 17 जनवरी को प्रस्तावित विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन तय है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक एवं मंत्रीगण के अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।
आमंत्रण पत्र में गंभीर प्रशासनिक त्रुटि…
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र छपवाकर वितरित किए गए, लेकिन इन्हीं पत्रों में एक बड़ी और चौंकाने वाली ग़लती सामने आई है। आमंत्रण पत्र में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी को भटगांव विधानसभा का विधायक दर्शा दिया गया, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी लापरवाहियां…
क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ज़िले में इस तरह की प्रशासनिक लापरवाही सामने आई हो। पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण अवसरों पर ऐसी ग़लतियां उजागर हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। मुख्यमंत्री के आगमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले हुई इस चूक ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

