जब मर्यादा मंच पर नाची और प्रशासन ताली बजाता रहा…
नोटों की गड्डी, नैतिकता की हत्या! प्रशासनिक संरक्षण में अश्लील डांस का खेल…
गरियाबंद अश्लील डांस कांड में SDM निलंबित…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
गरियाबंद |16 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने प्रशासनिक मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ दीं। जांच में सामने आया कि अश्लील डांस के लिए नियमों को ताक पर रखकर अनुमति दी गई, जिसमें खुद SDM तुलसी दास की मौजूदगी और भूमिका सामने आई। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर महादेव कावरे ने SDM को निलंबित कर दिया है।

▶ VIDEO ने खोली पूरी पोल…
जांच में पुष्टि हुई है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर्स ने मंच पर कपड़े उतारकर आपत्तिजनक प्रदर्शन किया। वीडियो में SDM तुलसी दास डांसर्स पर पैसे लुटाते और VIDEO बनाते हुए नज़र आए, जबकि मौक़े पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

▶ अश्लील डांस के लिए दी गई थी नियमविरुद्ध अनुमति…
दरअसल, गरियाबंद के उरमाल क्षेत्र में युवा समिति द्वारा 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। 29 दिसंबर 2025 को मनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली गई, लेकिन अनुमति की शर्तों को तोड़ते हुए खुलेआम अश्लीलता परोसी गई।
▶ बार डांसरों की मोटी कमाई, टिकट 200–400…
कार्यक्रम में बाहर से बुलाई गई बार डांसर्स को 60 हज़ार रुपए प्रतिदिन की फीस दी गई। एंट्री टिकट 200 से 400 रुपए रखे गए थे। समिति को रोज़ाना क़रीब 1.20 लाख रुपए की आमदनी हो रही थी। अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर्स भी बुलाए गए थे।

▶ पुलिसकर्मी भी कटघरे में…
VIDEO सामने आने के बाद SP वेदव्रत सिरमौर ने सख़्त कार्रवाई करते हुए डांसर्स से अभद्रता, किस और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया। देवभोग थाने के प्रधान आरक्षक दिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड किया गया है।
▶ आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ़्तार…
अश्लीलता फैलाने के आरोप में आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। हालांकि बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मंच के सामने भीड़ बेक़ाबू थी और कई लोग खुलेआम लड़कियों को पास बुलाकर अश्लील हरकतें करते नज़र आए।

▶ प्रशासन की साख़ पर बड़ा सवाल…
इस पूरे मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर क़ानून के रक्षक ही तमाशबीन बन जाएं, तो समाज को कौन संभालेगा? फिलहाल कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन वीडियो ने सिस्टम को बेनक़ाब कर दिया है।

