रिपब्लिक डे पर उमड़ा दर्शकों का सैलाब…
ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की कमाई से दुगने से भी ज़्यादा किया कलेक्शन…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
✍️Shabbir hasan…
देशभक्ति के माहौल में रिलीज़ हुई फिल्म बॉर्डर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। रिपब्लिक डे के मौक़े पर फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिला, जिसका सीधा असर कमाई पर दिखाई दिया।
चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ़्तार...
फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन क़रीब 59 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 180 करोड़ रुपये के क़रीब पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
स्टारकास्ट और निर्देशन बना बड़ी ताकत…
सनी देओल की दमदार वापसी के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का मज़बूत मेल पेश करती है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी कमाई…
वीकेंड और सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते फिल्म की कमाई में और इज़ाफा होने की उम्मीद है। सिनेमाघरों में हाउसफुल शो इस बात का संकेत हैं कि बॉर्डर-2 लंबी रेस की फिल्म साबित हो सकती है।

