भारत समाचार24×7.net…
✍️शब्बीर हसन…
सरगुजा | अम्बिकापुर | विशेष रिपोर्ट
सरगुजा संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आवास एवं पर्यावरण मंडल (छ.गृ.नि.मं.) संभाग अम्बिकापुर के उपायुक्त (अधीक्षण अभियंता) पूनम चन्द्र अग्रवाल और उनके कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज ट्रैप कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
🧾 ठेकेदार से सत्यापन के नाम पर मांगी गई रिश्वत…
प्रार्थी ठेकेदार रवि कुमार ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि वर्ष 2023 में बलरामपुर जिले के नवीन तहसील भवन और लुंडा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भौतिक सत्यापन और अंतिम अनुमोदन के बदले रिश्वत की मांग की गई।
💰 60 हजार से 70 हजार तक पहुंची मांग…
शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि पहले दोनों कार्यों के लिए 60 हजार रुपये मांगे गए, लेकिन ट्रैप के दिन वरिष्ठ सहायक ने रकम 70 हजार कर दी। सौदेबाजी के बाद 65 हजार रुपये पर बात तय हुई।
🧪 फिनाफ्थलीन टेस्ट में रिश्वत साबित…
ACB ने रकम को फिनाफ्थलीन पाउडर से चिह्नित किया। वरिष्ठ सहायक ने 5 हजार रुपये खुद रखे, जबकि 60 हजार रुपये उपायुक्त को सौंपे। दबिश के दौरान दोनों के पास से रिश्वत की रकम बरामद हुई और फिनाफ्थलीन टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
⚖️ पीसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज…
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
❓ सिस्टम पर उठे बड़े सवाल…
इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी निर्माण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ACB की यह कार्रवाई सरगुजा संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।

