भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
ज़िला – कोंडागांव | दिनांक – 06 मार्च 2026
रिपोर्टर – विजय सिंह
कोंडागांव ज़िले के ग्राम पंचायत सितली और चिलपुटी के किसानों ने लो वोल्टेज और लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर शुक्रवार को कोंडागांव स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाक़ात की और जल्द समाधान की मांग की।
सिंचाई ठप, फसल पर संकट…
किसानों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र के लगभग 500 से 1000 किसान मक्का और धान की खेती करते हैं, लेकिन लो वोल्टेज के कारण खेतों में लगे मोटर पंप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और कई खेतों में फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
24 घंटे बिजली की मांग…
किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त वोल्टेज के साथ 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

आंदोलन की चेतावनी…
किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस क़दम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान नकुल मरकाम, रामधर नेताम, दिलीप भारद्वाज, मुरली दीवान, धनी मरकाम, बानू नेताम, धुंद नेताम, सुकदेव मरकाम, सुकदश कोर्राम, तुला नेताम, अनिल सोरी और बाबूलाल कोर्राम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
बाइट – नकुल मरकाम, किसान
बाइट – दिलीप भारद्वाज, किसान

