“PM योजना का असर: अब दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा फ्री ट्रीटमेंट”…
“हादसे के बाद राहत ही राहत! 7 दिन तक कैशलेस इलाज की सुविधा”…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 17 मार्च / 2026
🔶 योजना का बड़ा लाभ…
सूरजपुर ज़िले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अब राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को “गोल्डन आवर” में त्वरित उपचार के साथ अधिकतम ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा अधिकतम 7 दिनों तक दी जाएगी।
🔶 प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा के निर्देशन में ज़िले के सभी शासकीय एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों के लिए एक दिवसीय समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
🔶 अस्पतालों को दिए गए निर्देश…
कार्यशाला में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी अस्पताल 24×7 इमरजेंसी और ट्रॉमा सेवाएं सुनिश्चित करें। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों का त्वरित पंजीयन ई-डीएआर पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा और उपचार से जुड़े सभी दस्तावेज समय पर अपलोड किए जाएंगे।
🔶 ऑनलाइन माध्यम से मिली जानकारी…
16 मार्च को रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें क्लेम प्रक्रिया, पोर्टल पंजीयन और संचालन से जुड़ी अहम बातों पर प्रशिक्षण दिया गया।
🔶 बिना किसी शुल्क के इलाज…
इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति का इलाज राज्य के मान्यता प्राप्त शासकीय और निजी अस्पतालों में पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। मरीज़ या उसके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
🔶 समन्वय पर ज़ोर…
पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

