“शहादत के ग़म में ख़ामोश ईद: नम आंखों से अदा हुई नमाज़” दुनिया में अमन और शांति क़ायम रहे, इसके लिए मांगी गईं दुआएं…

काली पट्टी बांध अदा हुई नमाज़, शिया समुदाय ने त्यागी खुशियां…

इंसानियत और शांति की बहाली के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी गई…

भारत समाचार 24×7.net…

विशेष रिपोर्ट…

✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | मानपुर | 21 मार्च 2026
इस वर्ष ईद का पर्व सूरजपुर के मानपुर में शिया समुदाय द्वारा गहरे ग़म और सादगी के साथ मनाया गया। मानपुर मस्जिद में लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की, जिससे पूरे माहौल में शोक की झलक साफ दिखाई दी।

🕌 शहीदों की याद में नहीं मनाई गई खुशियां…
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्ज़म आयतुल्लाह शहीद सैयद अली ख़ामेनेई और उनके कई साथियों की शहादत को याद करते हुए शिया समुदाय ने इस बार ईद की खुशियां नहीं मनाईं। भारत के अलावा कई मुस्लिम देशों में भी केवल नमाज़ अदा की गई और जश्न से दूरी बनाई गई।

👗 नए कपड़े भी नहीं पहने, परंपराएं रहीं सीमित…
ख़ास बात यह रही कि इस बार न तो नए कपड़े पहने गए और न ही सेवइयां-खीर जैसी पारंपरिक तैयारियां की गईं। बच्चे हों या बुज़ुर्ग, पुरुष हों या महिलाएं—किसी ने भी ईद की खुशियां नहीं मनाईं और न ही एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

🌍 पूरी दुनिया में फीकी रही ईद की रौनक़…
मानपुर के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में भी इस बार ईद की वह पारंपरिक रौनक़ देखने को नहीं मिली। हर जगह ग़म और संवेदना का माहौल हावी रहा।

🤲 नमाज़ के बाद शांति और अमन की दुआ…
नमाज़ के बाद सभी ने एकजुट होकर तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विश्व में शांति व अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी।

By Gulam Shabbir Hasan

Journalist | News Reporter | Content Creator Gulam Shabbir Hasan is an experienced Indian journalist associated with Bharat Samachar and Hamari Sarkar Daily Newspaper. With a strong background in news reporting, field coverage, and investigative journalism, he is dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to the public. He specializes in news writing, reporting, and interviews, with a keen ability to connect with people through strong communication and public interaction skills. Alongside traditional journalism, he is actively involved in social media content creation, ensuring news reaches a wider digital audience. Fluent in Hindi, English, and Urdu, Gulam Shabbir Hasan brings linguistic versatility and cultural sensitivity to his reporting. Beyond journalism, he has a deep interest in singing, poetry, and ghazals, which reflects his creative and expressive personality. 📍 Location: Surajpur, Chhattisgarh 📞 Contact: +91 83197 69851 | +91 99261 91754 📧 Email: shabbirhasan512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed