कुदरगढ़ धाम में CM साय का शक्ति प्रदर्शन, विकास योजनाओं की बरसात…
CM साय ने कुदरगढ़ धाम से किया विकास का शंखनाद…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर | 21 मार्च | 2026
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने विकासखण्ड ओड़गी स्थित कुदरगढ़ धाम पहुंचकर माँ कुदरगढ़ी के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने ज़िले को 185 करोड़ 10 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौग़ात दी।

🔶 185 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगा सूरजपुर का भविष्य…
मुख्यमंत्री ने 52 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 24 कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे ज़िले के विकास को नई गति मिलेगी।

🔶 कुदरगढ़ धाम में रोपवे और आधुनिक सुविधाओं की घोषणा…
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुदरगढ़ धाम में रोपवे निर्माण की घोषणा की। साथ ही डोम, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया, जिससे यह धार्मिक स्थल और अधिक सुलभ व विकसित बनेगा।

🔶 पोषण और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर…
मुख्यमंत्री ने रेडी-टू-ईट निर्माण के ज़रिए पोषण कार्यक्रम को सराहा, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी आंगनबाड़ी सेवाओं को मज़बूत करने और बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

🔶 नक्सलवाद ख़त्म करने और विकास बढ़ाने की दिशा में प्रयास…
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विकास कार्यों के ज़रिए क्षेत्र में शांति और प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।

🔶 जनजागरूकता के लिए रथों को दिखाई हरी झंडी…
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुपोषण, आपराधिक जागरूकता और यातायात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

🔶 मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं…
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों की उन्नति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने की बात कही, वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

