सात साल के बेटे के सामने पत्नी की गर्दन पर वार, इलाके में सनसनी…
पत्नी को साथ ले जाने की जिद बनी खूनी वारदात, आरोपी सलाखों के पीछे…
पत्नी के विवाद ने लिया खूनी मोड़…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
6 अगस्त 2026 गुरुवार…
सूरजपुर। ज़िले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब पत्नी के साथ घर चलने से इनकार करने पर आरोपी पति ने गुस्से में आकर धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ओड़गी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया।
मामा के घर पहुंचकर किया हमला…
पुलिस के अनुसार, ग्राम कर्री निवासी नकुल सिंह (36 वर्ष) अपनी पत्नी को लेने उसके मामा के घर ग्राम भंवरखोह पहुंचा था। पत्नी के साथ चलने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से उसकी गर्दन काट दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ब्लेड ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार…
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुदरगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया, वारदात में प्रयुक्त ब्लेड जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मंडावी के मार्गदर्शन में कुदरगढ़ चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संजय यादव, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, मिलन सिंह, आलम साय, नरसिंह यादव एवं अनार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

