नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ…
ज़िला मुख्यालय से थाना-चौकी तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने 18 अगस्त को पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं जवानों को नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
थाना-चौकियों में भी गूंजा नशामुक्ति का संकल्प…
ज़िला मुख्यालय के साथ ही सूरजपुर ज़िले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।
नशे के ख़िलाफ कार्रवाई के साथ जागरूकता ज़रूरी…
एसपी योगेश पटेल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि नशे के ख़िलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता भी ज़रूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

