एक सेल्फी, हज़ारों तक संदेश! सूरजपुर में साइबर जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ़्तार…
सोशल मीडिया बना साइबर जागरूकता का हथियार, सेल्फी अभियान से बढ़ा सुरक्षा का दायरा…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर / 19 अगस्त 2026…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत सूरजपुर ज़िले में बुधवार, 19 अगस्त को व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूलों, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर 1 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सेल्फी बनी साइबर जागरूकता का हथियार…
अभियान के दौरान लोगों को “मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” संदेश के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए यह संदेश तेज़ी से लोगों तक पहुंच रहा है और एक व्यक्ति की जागरूकता सेल्फी दूसरे लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सजग कर रही है।
ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत…
सूरजपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी अनजान व्यक्ति से गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या मैसेज से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

