एक साथ निकले दो क़दम, जंगल में मिली ज़िंदगी की आख़िरी तस्वीर…
प्रेम प्रसंग या कोई और राज़?
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
लटोरी / सूरजपुर
सूरजपुर ज़िले के लटोरी चौकी क्षेत्र के कोटबहारा जंगल में मंगलवार को उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटके एक युवक और युवती के शव देखे। मृतकों की पहचान मूलचंद निवासी खड़गवां कला और रिंकी निवासी तेलसरा के रूप में हुई है।
सुबह घर से निकली थी युवती, जंगल में मिला शव…
जानकारी के अनुसार रिंकी सोमवार सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार को कुछ ग्रामीण कोटबहारा जंगल में पुटू बीनने पहुंचे, जहां उनकी नज़र पेड़ से लटके दोनों शवों पर पड़ी।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, आत्महत्या की आशंका…
ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम संबंध होने की चर्चा है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि दोनों ने यह क़दम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी…
सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है, वहीं जंगल में मिले शवों की घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई है।


