🚨 धान ख़रीदी में सूरजपुर अव्वल, बिचौलियों पर गिरी गाज—सीमाओं पर 24×7 पहरा…
सूरजपुर में धान ख़रीदी का महारिकॉर्ड, 2.34 लाख क्विंटल पार—अवैध धान पर प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन…
Bharatsamachar24×7.net…
Special report…
सूरजपुर/10/01/2026
सूरजपुर जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशों के अनुसार खरीदी प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया गया है।
▶️ 2.34 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी…
जिले में अब तक 2 लाख 34 हजार 245 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। इसके लिए 41,977 टोकन जारी किए गए, जिनमें से 22,756 टोकन मोबाइल ऐप के जरिए किसानों को मिले हैं। वहीं 11,415 किसानों ने 495.41 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।

▶️ अवैध धान पर सख्त कार्रवाई…
अवैध भंडारण, खरीदी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। अब तक 64 मामलों में लगभग 4,750 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है।
▶️ सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी…
जिले की सभी सीमाओं और चेक पोस्टों पर 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच, रात्रिकालीन गश्त और आंतरिक चेक पोस्टों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।
▶️ कमांड सेंटर से रियल टाइम मॉनिटरिंग…
कोचियों और बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां से धान खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम निगरानी हो रही है।
▶️ शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी…
प्रशासन ने अवैध धान से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—
खाद्य विभाग कॉल सेंटर: 1800-233-3663
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर: 07775-286116
सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
▶️ प्रशासन की अपील…
जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि धान खरीदी व्यवस्था निष्पक्ष और सुचारु बनी रहे।

