बिश्रामपुर में 2 से 15 अगस्त तक होगा न्यू टैलेंट फुटबॉल प्रोत्साहन कप…
अब मैदान में चमकेंगे युवा सितारे! आज से शुरू होगा फुटबॉल का महासंग्राम…
राजेश जैन की बड़ी पहल! स्कूलों के फुटबॉल सितारों को मिलेगा बड़ा मंच…
भारत समाचार 24×7.net…
बिश्रामपुर | 2 अगस्त 2026…
✍️शब्बीर हसन…
ज़िला फुटबॉल संघ, सूरजपुर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने और फुटबॉल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘न्यू टैलेंट फुटबॉल प्रोत्साहन कप’ का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक बिश्रामपुर के एकता स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।
प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच…
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
राजेश जैन की पहल से खेलों को मिल रही नई पहचान…
आयोजन समिति के प्रमुख राजेश जैन लंबे समय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। खेलों के प्रति उनकी विशेष रुचि और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की सोच के चलते वे लगातार ऐसे आयोजनों का नेतृत्व करते रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण और स्कूली प्रतिभाओं को अवसर मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।
स्कूलों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील…
ज़िला फुटबॉल संघ ने क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों से अपनी-अपनी टीमों का पंजीयन कराने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल करने की अपील की है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

