क्या छिड़ने वाला है बड़ा युद्ध? अमेरिका ने जारी की चेतावनी…
मध्य पूर्व में बढ़ा खतरा! उड़ानें रद्द, अमेरिका ने नागरिकों को किया सतर्क…
सुरक्षा अलर्ट से बढ़ी वैश्विक चिंता…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
अंतराष्ट्रीय डेस्क…
मध्य पूर्व में तेज़ी से बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका ने बग़दाद स्थित अपने दूतावास और इराक़ के एरबिल स्थित वाणिज्य दूतावास से सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे क्षेत्र छोड़ने की तैयारी रखें और किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहें।
उड़ानों पर असर, हालात और बिगड़ने की आशंका…
अमेरिकी दूतावास के अनुसार क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी हैं, जबकि हवाई क्षेत्र बंद होने जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। नागरिकों से यात्रा में आने वाली संभावित बाधाओं को देखते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की गई है।
ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई बेचैनी…
यह अलर्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब ईरान ने अमेरिका पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। वहीं, अमेरिकी मीडिया में ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित हमलों की ख़बरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। काहिरा, अम्मान और यरुशलम सहित कई अमेरिकी दूतावासों ने भी इसी तरह के सुरक्षा संदेश जारी किए हैं।

