न्यू टैलेंट कप की शानदार शुरुआत, लटोरी ने पहले ही मैच में दिखाया दम…
बिश्रामपुर में फुटबॉल महाकुंभ का शानदार आगाज़…
राजेश जैन की पहल रंग लाई, फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ बना यादगार…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
2 अगस्त 2026…
बिश्रामपुर। न्यू टैलेंट प्रोत्साहन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को एकता स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल लटोरी और कार्मल कान्वेंट हिंदी मीडियम विश्रामपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लटोरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्मल कान्वेंट को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों का बढा़ उत्साह…
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संत सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविशंकर, अनुपम फिलिप, अनूप सिन्हा, गोपाल विद्रोही, विनय पांडेय, यू.पी. केसरी और एस.डी. शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजेश जैन के प्रयासों की सराहना…
टूर्नामेंट के आयोजन में जैन स्पोर्ट्स के संचालक राजेश जैन की अहम भूमिका रही। अतिथियों ने खेल प्रतिभाओं को मंच देने और सफल आयोजन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। राजेश जैन ने कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से वे पूरे समर्पण के साथ टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प…
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति अभियान से प्रेरित होकर खिलाड़ियों, अतिथियों और उपस्थित दर्शकों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। आयोजन के सफल संचालन में ब्राइट स्टार फुटबॉल क्लब के अंकुश, बबलू, बाबा, मिनसू, प्रियांशु, भूपेंद्र, सज्जू, अभय, मनीष, रॉकी, निशांत, अनमोल, रोहित, प्रकाश कुर्रे, विपुल, संसू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

