चोरी की बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीण बोले– सुरक्षा व्यवस्था हो मजबूत…
सोनपुर में बेखौफ चोर सक्रिय, एक ही रात में कई जगहों पर वारदात…
भारत समाचार 24×7.net…
विशेष रिपोर्ट…
✍️शब्बीर हसन…
सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के यादवपारा में एक ही रात में हुई चोरी की कई घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अज्ञात चोरों ने घरों के सामने लगे मोटर पंपों के विद्युत वायर चोरी कर लिए, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
120 मीटर विद्युत वायर चोरी…
स्थानीय निवासी कौशलेन्द्र यादव के अनुसार, 31 जुलाई की रात उनके घर के सामने लगे मोटर पंप से करीब 120 मीटर विद्युत वायर चोरी हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की उठाई मांग…
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और सक्रिय चोर गिरोह का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर प्रभावी कार्रवाई और सतर्क निगरानी से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
पुलिस जांच जारी…
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा होगा और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

